फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी कार्यालय परिसरों में की सफाई, स्वच्छता की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम ने स्वच्छता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। स्वच्छता ही सेवा-2024 के शुभारंभ पर मंगलवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों, सरकारी कार्यालय परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता की शपथ ली गई। उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित सफाई अभियान के दौरान एडीएम राहुल चौहान ने अधिकारियोंं-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहुल चौहान ने कहा कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक जिलेभर में स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कूड़े के हॉट स्पॉट की सफाई के अलावा जलस्रोतों और सार्वजनिक स्थलों की भी सफाई की जाएगी तथा प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित करके इसके दोबारा उपयोग के लिए विभिन्न संयंत्रों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन



पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जाएगा। नगर परिषद परिसर में भी स्वच्छता की शपथ ली गई और परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नगर परिषद कार्यालय परिसर और शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय और कई अन्य सरकारी कार्यालय परिसरों में भी अधिकारियों-कर्मचारियों ने सफाई की। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को जिले की ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान के साथ-साथ पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए तथा प्लास्टिक का कचरा एकत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें