फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब नहीं भटकने की जरूरत

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में खुला पूछताछ केंद्र। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में अब मरीजों को भटकने की जरूरत नहीं है। कॉलेज प्रबंधन ने लोगों की सुविधा के लिए यहां पूछताछ केंद्र खोल दिया है। अस्पताल आने वाले लोग इस काउंटर पर पूछताछ कर अपनी मंजिल तक जा सकते हैं। पूर्व में पूछताछ केंद्र न होने के कारण लोग पर्ची काउंटर पर ही पता पूछने लग जाते थे। इससे यहां एक तो भीड़ जमा होती थी, दूसरा कर्मचारियों का कार्य भी प्रभावित होता था। अब कॉलेज प्रबंधन ने पूछताछ केंद्र खोलकर यहां बाकायदा एक कर्मचारी तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में भीड़ होने के चलते लोगों को कई बार रास्तों का पता भी नहीं चल पाता है। इसके अलावा ओपीडी, लैब या अन्य जांच केंद्रों के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार अन्य कर्मचारियों से पूछने पर वह भी सीधे मुंह बात नहीं करते हैं। ऐसे में मरीजों व तीमारदारों को कमरा या लैब ढूंढने में दिक्कत पेश आती है। अब इन दिक्कतों के समाधान के लिए पूछताछ केंद्र शुरू कर दिया गया है। पर्ची काउंटर के साथ ही यह पूछताछ केंद्र स्थापित किया गया है। एमएस डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें