फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोकल सफर करने पर नहीं कटेगा बीमा किराया

Sun, 17 Apr 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब लोकल यात्रियों को बीमा किराया नहीं देना पड़ेगा। 10 किलोमीटर तक सफर करने के लिए किसी भी यात्री को (एलआईसी) बीमा किराया नहीं देना पड़ेगा। इससे लोकल रूट पर सफर करने वाली यात्रियों को काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन


करीब ढाई माह पहले एचआरटीसी बसों में बीमा किराया शुरू किया गया है। बीमा किराये के रूप में प्रत्येक सवारी से दो रुपये अतिरिक्त वसूले जाते थे। बीमा किराये के चलते लोकल रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

एक से दो किलोमीटर सफर करने के लिए प्रत्येक यात्री को पांच रुपये किराया चुकाना पड़ रहा था। इससे कॉलेज और निजी स्कूल के छात्रों को लोकल रूट पर सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोकल किराया बढ़ने से यात्रियों की परिचालकों से झड़पें भी हो रही थीं।
विज्ञापन


इसके चलते निगम प्रबंधन ने अब लोकल रूट की सवारियों से बीमा किराया ने लेने का निर्णय लिया है। सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार का कहना है कि लोकल रूट के सवारियों के लिए बीमा किराया फायदेमंद नहीं है। लांग रूट की सवारियों के लिए दो रुपये बीमा किराया अधिक नहीं है।

आरएम प्रदीप कुमार का कहना है कि 10 किलोमीटर तक सफर करने वाले यात्रियों से बीमा किराया नहीं वसूला जाएगा। 10 किलोमीटर से अधिक सफर करने पर ही दो रुपये अतिरिक्त बीमा किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें