फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हफ्ते से गैस आपूर्ति बंद, घेराव को चेताया

Mon, 19 Sep 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर सप्‍लाई ठप। - फोटो : file photo
विज्ञापन
बिझड़ी कस्बे में बीते तीन सप्ताह से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। समस्या खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को कई बार बताई जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं में संदीप, लक्ष्मी देवी, सरोती देवी, सुरेश कुमार, कपिल कुमार, अनिल कुमार, ललित कुमार आदि का कहना है कि कस्बे और आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों में बीते तीन सप्ताह से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो पाई है।

समस्या को कई बार विभाग को बताया जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है। उपभोक्ता ताय तारीख पर खाली सिलेंडर  लेकर सड़क किनारे गाड़ी का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन गाड़ी न आने से उपभोक्ताओं को मायूस होकर खाली सिलेंडर लेकर वापस घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाए वरना उपभोक्ताओं को मजबूरन गैस एजेंसी का घेराव करना पड़ेगा। गैस एजेंसी धारक रोशन लाल का कहना है कि जल्द ही क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें