फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 24 घंटे बाद भी धौलासिद्ध प्रोजेक्ट साइट में डूबे दो मजदूरों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
धौलासिद्ध प्रोजेक्ट साइट में डूबे दो मजदूरों को ढूंढ़ती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत रविवार को धौलासिद्ध प्रोजेक्ट साइट में डूबे दो मजदूरों के शवों का 24 घंटे के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोमवार सुबह जसूर से निरीक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में आई एनडीआरएफ की टीम ने दिनभर नदी में तलाश किया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

अधिक समस्या पानी की गहराई का होना व पानी के तल पर बड़े-बड़े चट्टानों का होना है। वहीं आसपास भारी कटान होने से पानी के नीचे मिट्टी के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। और पानी के नीचे दलदल बन गई है। गोताखोर दिनभर मिट्टी हटा-हटा कर तल पर शवों की तलाश करते रहे। लेकिन मजदूरों के शवों का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।
इस दौरान मौके पर पहुंचे सीटू के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर कश्मीर सिंह और रंजन शर्मा ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजदूर यूनियन के अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार आदि ने मांग की है कि मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दिया जाए और एक-एक लाख रुपये फौरी राहत दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तब तक प्रोजेक्ट के मजदूर काम नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां रह रहे मजदूरों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं करवाया जाता है। यदि पानी होता तो दोनो मजदूर नदी किनारे कपड़े धोने नहीं जाते। मृतकों के परिजन भी सोमवार सुबह मौका पर पहुंच गए हैं। मृतकों की पहचान रमेश चंद 41 वर्ष पुत्र मूलाराम निवासी सलूणी क्षेत्र के खदर गांव तथा घनश्याम 43 वर्ष पुत्र नरेश कुमार निवासी सलूणी क्षेत्र के सरड गांव के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों मजदूर दोपहर बाद कपड़े धोने के लिए प्रोजेक्ट के चेक डैम से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे गए थे। यहां काफी मात्रा में पानी ठहरा हुआ है पानी में एक चट्टान पर जब यह कपड़े धो रहे थे तो अचानक एक का पैर फिसला और वह पानी में डूब गया। दूसरे ने जब उसे बचाने के लिए शोर मचाया तो उसका भी पैर फिसल गया और वह भी पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है। मृतक मजदूरों के शव अभी तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें