फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी हमीरपुर: योजनाओं की जानकारी देगा एआई सरकारी सहायक, भरेगा आवेदन पत्र

Wed, 18 Mar 2026 09:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार एक स्मार्ट ‘सरकारी सहायक’ प्लेटफॉर्म एक क्लिक पर योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा और पात्रता के अनुसार आवेदन प्रक्रिया भी स्वतः पूरी करेगा। 
विज्ञापन
एआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग वेबसाइट खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार एक स्मार्ट ‘सरकारी सहायक’ प्लेटफॉर्म एक क्लिक पर योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा और पात्रता के अनुसार आवेदन प्रक्रिया भी स्वतः पूरी करेगा। एनआईटी हमीरपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने यह एआई आधारित वेबसाइट महज 48 घंटे में विकसित की है। इस प्रोजेक्ट को संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग की सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स कल्चर की ओर से राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन इलेक्ट्रोथॉन 8.0 में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

विज्ञापन

इस प्लेटफॉर्म में पांच एआई एजेंट असिस्ट अप्लाई, प्रोफाइल डिस्कवरी, स्कीम डिस्कवरी, एलिजिबिलिटी और फ्रॉड डिस्कवरी शामिल हैं। इन्हें मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल (एमसीपी) तकनीक के माध्यम से इंटीग्रेट किया गया है, जिससे ये एक-दूसरे के साथ समन्वय कर यूजर को स्टेप-बाय-स्टेप मार्गदर्शन देंगे। यूजर अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करेगा तो सिस्टम स्वतः उसका विश्लेषण कर बताएगा कि वह किन सरकारी योजनाओं के लिए पात्र हैं। संबंधित अधिसूचनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन फार्म भी स्वत: भरकर देगा। असिस्ट अप्लाई पर क्लिक कर दस्तावेज अपलोड करते ही यह फार्म को चंद क्षणों में भर देगा।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर स्पीकर आइकन की सुविधा भी दी गई है। इस पर क्लिक कर यूजर योजनाओं की जानकारी सुन भी सकेंगे, जिससे कम शिक्षित या ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोगों को भी आसानी होगी। टीम बिट ब्रिबर्स के सदस्य अंशुमन, अंकित, अभिमन्यु और यथा ने इस प्रोजेक्ट को विकसित किया। टीम सदस्य यथा ने बताया कि आम लोगों को कई सरकारी वेबसाइटों और योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती। यह प्लेटफॉर्म पात्रता के आधार पर योजनाएं खोजने, आवेदन करने और फ्रॉड से बचाव में मददगार साबित होगा। संस्थान के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी और आयोजन प्रभारी डॉ. संदीप कुमार सिंह ने 13 से 15 मार्च 2026 तक इलेक्ट्रोथॉन में विद्यार्थियों के नवाचार की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें