फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ पंचायतों के गठन को मिली अंतिम मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में नौ और पंचायतों के गठन के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है। इन पंचायतों के बनने की अधिसूचना जारी होने के बाद ग्रामीणों की आपत्तियों की जांच की गई। अब सरकार ने इन पंचायतों के गठन पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही जिले मेें कुल पंचायतों की संख्या 238 हो जाएगी। हालांकि, जिले की चार पंचायतों के गठन की अधिसूचना बीते मंगलवार को ही हुई है। इन पंचायतों के लिए अभी आपत्तियां आना शेष है। इससे पहले जिन 14 पंचायतों के बनने की अधिसूचना सरकार ने जारी की थी, उनमें से नौ पंचायतों के बनने पर अंतिम मुहर लग गई है।
विज्ञापन

इन पंचायतों में विकास खंड बमसन की डुग्घा से बरोहा, सराहकड़ से भरनांग, विकास खंड भोरंज की अग्घार से नाहलवीं, सधरियाण से रौंही, टिक्कर डिडवीं से चौकी कनकरी, विकास खंड बिझड़ी की मोरसू सुल्तानी से पटेरा, सौर से दैण, समताना कलां से जनैहण और विकास खंड नादौन की सपड़ोह से बर्धयाड़ पंचायत बनी है। आपत्तियों के कारण पांच पंचायतों के गठन को फिलहाल मंजूरी नहीं मिली है। चार नई घोषित की गई पंचायतों व पिछली पांच बची पंचायतों से अब कितनी पंचायतों के गठन पर अंतिम मुहर लगेगी, यह तस्वीर भी हफ्तेभर में साफ हो सकती है। जिला पंचायत अधिकारी हरवंश सिंह ने कहा कि नौ पंचायतों के गठन पर लगभग अंतिम मुहर सरकार ने लगाई है। इसकी अधिसूचना प्राप्त हो गई है। मंगलवार को विभाजित हुई पंचायतों के लोग एक सप्ताह में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें