फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड दो में नौण बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौण में पसरी है गंदगी, पर्याप्त मात्रा में नहीं निकल रहा पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के सुजानपुर टिहरा वार्ड नंबर दो में बना ऐतिहासिक नौण बदहाल हो गया है। एक समय तीन वार्डों के लोगों की प्यास बुझाने वाला यह नौण वर्तमान सरकारों की अनदेखी का शिकार हो रहा है। महाराजा संसार चंद के समय में यह ऐतिहासिक नौण बनाया गया था लेकिन वर्तमान समय में इसमें चारों ओर गंदगी पसरी हुई है। गंदगी के कारण पानी भी उतनी मात्रा में नहीं निकल पा रहा जितना इस नौण से पहले निकलता था। यदि इस नौण के जीर्णोद्धार कार्य के लिए बजट उपलब्ध करवाया जाता है तो यह प्राचीन धरोहर भी सुरक्षित रहेगी और क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। जब बारिश अधिक होती है तो साथ लगते नाले का गंदा पानी भी इस नौण में एकत्रित हो जाता है। ऐसे में इस नौण के पानी का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। अगर इस नौण का उचित रखरखाव किया जाएगा तो क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी के साथ सिंचाई सुविधाओं के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्षेत्र के लोगों रघुवीर, नीरज, प्रताप आदि ने इसके जीर्णोद्धार का कार्य करने की मांग की है। इस बारे में नगर परिषद की अध्यक्ष शकुंतला ने कहा कि इसके लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा और नौण के पानी को पीने योग्य बनाया जाएगा। इस बारे में विधायक रणजीत सिंह ने कहा कि इस नौण के लिए विधायक निधि से राशि उपलब्ध करवाई जाएगी और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें