फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी अस्पताल में रात्रि सेवाएं बंद, मरीज परेशान

Fri, 07 Nov 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। नागरिक अस्पताल सलूणी में कागजों में 50 बिस्तर है, लेकिन दो बिस्तर के हिसाब से भी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। नए भवन का निर्माण लंबित है। ग्रामीण रात्रि सेवाओं की बहाली की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर सलूणी का एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी चंबा मुकेश रेपसवाल से भी मिला। ग्रामीण मनीषा देवी, रोहित कुमार, शाम सिंह और पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश सिंह राणा ने नए अस्पताल निर्माण में तेजी और गर्भवती महिलाओं का प्रसव सलूणी में ही कराने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जल्द रात्रि सेवाएं शुरू की जाएं, जबकि सीएमओ डॉ. विपिन ठाकुर ने कहा कि इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें