राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम चमकाने पर सांसद ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत की प्राचीनतम संस्कृति योग के प्रतीक योगासन खेल में हिमाचल की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए निधि डोगरा और यशोवर्धन अत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा ये योगासन खिलाड़ी अपने जिला, प्रदेश व देश के लिए सम्मान अर्जित करने के साथ-साथ, हजारों वर्ष प्राचीन भारत की गौरवशाली संस्कृति योग से भी वर्तमान युवा पीढ़ी को भी रूबरू कर रहे हैं। बता दें कि हमीरपुर के ही योगासन खिलाड़ियों ने महिला वर्ग में निधि ने पुरुष वर्ग में यशोवर्धन अत्री ने प्रदेश की अंडर-19 टीमों का बतौर कैप्टन नेतृत्व किया, निधि डोगरा ने लगातार तीसरी बार स्टेट की अंडर-19,महिला टीम का नेतृत्व किया, दो बार पदक जीतकर व इस बार उत्कृष्ट चौथा रैंक प्राप्त कर प्रदेश के लिए सम्मान अर्जित किया।
यशोवर्धन अत्री ने पुरुष अंडर-19 वर्ग में पहली बार एसजीएफआई गेम्स भाग लेकर और प्रदेश की टीम का नेतृत्व करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देशभर में चौथा रैंक प्राप्त कर इस प्रतियोगिता में किसी भी हिमाचली पुरुष खिलाड़ी द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
निधी डोगरा