फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति खोदी सड़क, एनएचएआई ने थमाया नोटिस

विज्ञापन
शिमला-मटौर एनएच पर पेयजल पाइप बिछाने के लिए खोदी सड़क। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बिना अनुमति सड़क के किनारे खुदाई करने पर जल शक्ति विभाग हमीरपुर को नोटिस थमाया है। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के खिलाफ पेयजल पाइप बिछाने के लिए सड़क के किनारे खुदाई से पूर्व अनुमति न लेने और नुकसान की राशि एनएचएआई में जमा न करवाने का आरोप है। जिसके चलते भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है। जल शक्ति विभाग हमीरपुर विकास नगर से लेकर बस्सी झनियारा तक पेयजल पाइपें बिछाने का कार्य कर रहा है। यह नई पाइपलाइन जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई जा रही हैं ताकि, ग्रामीण इलाकों में पेयजल से वंचित ग्रामीणों को घरद्वार तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए नल लगाए जा सकें।
विज्ञापन

नियमों के अंतर्गत एनएच और लोक निर्माण विभाग की सड़कों के किनारे पेयजल और दूरसंचार की लाइनें बिछाने के लिए खुदाई से पूर्व लिखित में अनुमति लेनी अनिवार्य होता है। लिखित अनुमति के दौरान संबंधित निर्माण कार्य एजेंसी को सड़क को पहुंचने वाले नुकसान की एवज में मुआवजा राशि भी जमा करवानी होती है। निर्धारित शर्तों को पूरा करने के बाद ही सड़क के किनारे खुदाई की जा सकती है लेकिन, जल शक्ति विभाग में विभागीय शर्तों को पूरा नहीं किया। जिसके चलते एनएचएआई ने जल शक्ति विभाग को नोटिस थमाया है। वहीं, जल शक्ति विभाग का कहना है कि इस बारे में एनएचएआई से मौखिक तौर पर अनुमति ली गई है। अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
क्या कहते हैं अधिकारी
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेश रावत ने कहा कि जल शक्ति विभाग ने सड़क पर खुदाई से पूर्व कोई लिखित में अनुमति नहीं ली है। जिसके चलते संबंधित विभाग को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

पूरी की जा रहीं औपचारिकताएं
उधर, जल शक्ति विभाग हमीरपुर के सहायक अभियंता सुखदेव ने कहा कि बरसी झनियारा में पेयजल पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है। जिसके लिए एनएचएआई से मौखिक तौर पर अनुमति ली गई है। एनएचएआई का हेड क्वार्टर चंडीगढ़ में है। अगर हेड क्वार्टर से संपर्क किया जाता तो पेयजल स्कीम का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा नहीं होना था। एनएचएआई से सभी औपचारिकताएं धीरे-धीरे पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें