फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैरिटेबल अस्पताल खुलवाने के लिए उखली में एनएच पर चक्का जाम

विज्ञापन
भोटा चैरिटेबल अस्पताल खोलने के लिए एसडीएम सदर के समक्ष अपनी बात रखते क्षेत्र के ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। चैरिटेबल अस्पताल भोटा की ओपीडी को खुलवाने के लिए शुक्रवार को उखली और पांडवीं पंचायत के लोगों ने उखली में चक्का जाम कर दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। लोगों ने सड़क के बीचों बीच कार खड़ी कर और खुद सड़क पर बैठकर वाहनों की आवाजाही को अवरुद्ध किया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने प्रदेश सरकार से चैरिटेबल अस्पताल भोटा की ओपीडी सेवा को चालू करने की मांग की। इस मौके पर पुलिस भी पहुंची और स्थानीय प्रधान के सहयोग से लोगों को सड़क से उठाकर वाहनों की आवाजाही को सुचारु करवाया। इससे पूर्व क्षेत्र के ग्रामीणों ने भोटा चैरिटेबल अस्पताल के बाहर भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अस्पताल की ओपीडी आम लोगों के लिए खोलने की मांग की। पंचायत प्रधान पांडवी कंचना ठाकुर का कहना है कि लोगों की मांग है कि चैरिटेबल अस्पताल भोटा की ओपीडी को खोला जाए। इसके लिए उखली में सांकेतिक धरना दिया गया। भोटा पुलिस सहायता कक्ष प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि जब पुलिस की टीम मौके पर गई तो लोग धरने से उठ गए। यातायात को सुचारु करवा दिया गया था।

कोविड-19 अस्पताल भोटा के विरोध में उखली में छाता लेकर चक्का जाम करते लोग।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें