फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 03 : बारी मंदिर के पास फिर पलटा कंपनी का टिपर

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन एनएच तीन पर बुधवार को गड्ढों के कारण बारी मंदिर के नजदीक गाड़ी को पास देते समय मिट्टी से भरा टिपर पलट गया। जिस जगह दुर्घटना हुई वहां पहले ही सड़क धंस गई थी। यहां पर पेयजल की मुख्य पाइपलाइन के अलावा चार अन्य आपूर्ति वाले पाइप भी टूट गए। हालांकि, चालक ने सूझबूझ से कूद कर जान बचाई। मौके पर मौजूद कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत ने इस हादसे के लिए लोक निर्माण विभाग के गाड़ी चालक को दोषी बताया। उन्होंने कहा कि गाड़ी लोड थी और उन्हें रोकने की कोशिश भी की गई लेकिन वे नहीं रुके और उस जगह पास देने लगे जहां पहले ही जमीन धंस गई थी। उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत भी की। इससे पहले बारी मंदिर की चढ़ाई पर करीब एक दर्जन हादसे हो चुके हैं। वहीं, टौणी देवी चौकी प्रभारी यशविंदर ने बताया कि टिपर पलटा है लेकिन चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें