पति ने युवक के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर में वीरवार को महिला के निजी वस्त्र चुराने के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता पति ने बताया कि पिछले कई दिन से घर से पत्नी के निजी कपड़े गायब हो रहे थे। जब पत्नी ने इस बारे में उनसे जिक्र किया तो वह भी परेशान हो गए। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज को चेक किया गया तो पता चला कि रात को उनके गांव का एक युवक घर में दाखिल हुआ और कपड़े ले जाता हुआ पाया गया। इस पर पुलिस थाना सदर हमीरपुर में शिकायत दी गई है। राजेश कुमार पुत्र रत्न चंद गांव कनकरी डाकघर डिडवीं ने युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। वहीं, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा छानबीन जारी है। बीएनएस की धारा 331(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।