हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ खंड विकास अधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर हादसों का खतरा बना हुआ है। छह माह पूर्व टिपर के फंसने से टूटे लोहे के स्लैब पर निगम के कर्मचारियों ने नई स्लैब डाल दी है, लेकिन स्लैब को किनारों से पक्का नहीं किया है।
स्लैब के दोनों ओर सुरक्षा को लेकर पत्थर रख दिए हैं। ऐसे में वाहन चालकों व राहगीरों को वाहनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोहे के स्लैब के साथ निकासी नाली पर खुली हुई हैं। ऐसे में फुटपाथ व स्लैब की सुविधा न होने से कभी भी कोई बड़ी दुघर्टना घटित हो सकती है।
इस संबंध में दुकानदारों व राहगीरों ने कहा कि बीते वर्ष नगर निगम हमीरपुर की ओर से चौक का कायाकल्प करवाया गया है, जिसमें बाजार के साथ कस्बों को जाने वाले चिन्ह अंकित किए हैं, ताकि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों को रास्ते का पता लग सके। कायाकल्प कार्य के दौरान भी कर्मचारियों से खुली नाली को बंद करने की मांग की थी, लेकिन कर्मचारियों ने निर्देश न होने का हवाला देकर कायाकल्प कार्य नहीं किया।
अब चौक पर टूटे स्लैब की जगह नई स्लैब डाली गई, है जो कि खुली हुई है। रात्रि समय में खुली स्लैब के कारण कोई भी वाहन सवार दुर्घटना का शिकार हो सकता है। मुख्य बाजार के साथ होने के कारण चौक से होकर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने निगम से स्लैब की मरम्मत करवाने की मांग की है।
कोट
बारिश के कारण मरम्मत कार्य नहीं हो पया है। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर स्लैब को पक्का करवा दिया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।
-राम प्रसाद, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर