फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू से सरकाघाट वाया जोल-चंदरूही सीर खड्ड के किनारे बनेगी नई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज विधानसभा क्षेत्र को सड़कों के घनत्व में प्रदेश में नंबर एक बनाए रखने के लिए नई सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों के विस्तारीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। यह बात भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने अपने निवास स्थान जाहू कलां में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 11 सड़कों के निर्माण पर डेढ़ करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीर खड्ड के किनारे जाहू से सरकाघाट के लिए वाया जोल होकर नई सड़क निकाली जाएगी। इस सड़क की ट्रेसिंग के लिए प्रदेश सरकार ने 30 लाख की राशि स्वीकृत की है। इससे पहले विधायक सुरेश कुमार ने नवरात्र पर घर पर कन्या पूजन किया तथा उन्हें खाना भी खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें