फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़े ने पंजीकरण से पूर्व रोपा पौधा

विज्ञापन
टौणीदेवी की टपरे पंचायत में विवाह के पंजीकरण से पूर्व पौधरोपण करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। विकास खंड मुख्यालय टौणी देवी से सटी पंचायत टपरे में पर्यावरण संरक्षण के लिए नई मुहिम की शुरुआत हुई है। पंचायत में शादी का नाम दर्ज करने से पहले दो नवविवाहित जोड़ों ने पौधे रोपकर इस अभियान को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई। इस मुहिम को पंचायत आगामी दिनों में भी जारी रखेगी। टपरे पंचायत ने ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित किया था कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देेने के लिए नवविवाहित जोड़े शादी के बाद एक-एक पौधा लगाएंगे। उसके बाद ही उनका नाम दर्ज किया जाएगा। जिससे पर्यावरण को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

रोपे गए पौधे का संरक्षण भी नवविवाहित जोड़ा ही करेगा। जिससे पौधे का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। शादी के बाद पौधरोपण का फोटो सहित प्रमाण पंचायत प्रतिनिधियों को देना होगा। बुधवार को पंचायत उपप्रधान अजय चौहान और दरकोटी से वार्ड सदस्य हरनाम शर्मा की उपस्थिति में दो नवविवाहित जोड़ों ने पौधरोपण के बाद अपना नाम दर्ज करवाया। जिनमें टपरे के सन्नी व बंदना और गब्बा गांव के विनोद डोगरा व मनोज कुमारी शामिल हैं। पंचायत उपप्रधान अजय चौहान, सचिव अजय कुमार व वार्ड सदस्य हरनाम शर्मा ने बताया कि पंचायत के विकास कार्यों के साथ ही पर्यावरण और स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगे। बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर ने भी पंचायत की पर्यावरण संरक्षण के लिए इस मुहिम पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें