फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित

Thu, 16 Jul 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी यूनियन ने बुधवार को अपनी नई प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की। यूनियन अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा और लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए यूनियन निरंतर कार्य करेगी।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में विभिन्न शाखाओं के 29 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जबकि 24 सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। रजत पाल (जोनल कार्यालय, हमीरपुर) को महासचिव, अनिल कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हेमंत कुमार को उपाध्यक्ष, नीरज सोनी को उपमहासचिव, मंजू ठाकुर को सहायक महासचिव, विनोद कुमार को संयुक्त सचिव, कुलदीप सिंह को मुख्य संरक्षक, सुरेंद्र कुमार को कार्यालय सचिव और सचिन कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं, यशवीर सिंह, संजीव ठाकुर, गुलशन कुमार और दिवेंद्र चौहान को संगठन सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में दिग्विजय सिंह, अंजू वाला, अमित गुलेरिया, तरुण शर्मा, पुनीत शर्मा, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, निशांत कुमार, रोहित कुमार, महेश पठानिया, पवन कुमार, राज कुमार, मस्त राम, अमरीक डोगरा और संजय परमार शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा विनोद पाल सिंह, सुमेश शर्मा, सोहन सिंह, राहुल नेगी, विशाल कुमार, नरेश डोगरा, अंचला महाजन, आरती गोयल, वंदना कुमारी, सविता ठाकुर, अजय कुमार, आशीष ठाकुर, नरेश चौहान, प्रभात सिंह, राहुल जसरोटिया, वरुण कौंडल, कर्ण कुमार, विक्रमजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, सचिन कुमार, विनायक शर्मा, रणजोध सिंह और रोहित सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
सुरजीत सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं के त्वरित समाधान और बैंक प्रबंधन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें