फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में शुरू नहीं हुए नए कोर्स, विद्यार्थी मायूस

Fri, 11 Apr 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। घोषणा के एक वर्ष बाद भी हमीरपुर महाविद्यालय में चार नए कोर्स शुरू नहीं हो पाए हैं। कोर्सों को शुरू करने और कक्षाओं के संचालन को लेकर निदेशालय की ओर से भी महाविद्यालय को कोई पत्र नहीं दिया गया है। ऐसे में आगामी शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में कक्षाओं के संचालन को लेकर संशय बना हुआ है। एक वर्ष पूर्व हमीरपुर दौरे के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर महाविद्यालय में निरीक्षण के दौरान एमबीए, एमसीए और राजनीति शास्त्र, इतिहास की पीजी कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी ताकि विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान की जा सके। घोषणा के बाद अभी तक कार्य नहीं हो पाया है। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में महाविद्यालय में शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कोर्सों में 4503 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यार्थी नए कोर्सों की घोषणा के बाद पिछले एक वर्ष से कक्षाओं के शुरू होने के इंतजार में हैं ताकि उन्हें इसी महाविद्यालय परिसर में ही आगामी पढ़ाई करने की सुविधा मिल सके। महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों साहिल, शिवम, अभिनव, आशीष, हरीश, नेहा, पूजा, अंकिता आदि ने कहा कि महाविद्यालय में नए कोर्स शुरू होने न होने से पढ़ाई करने के लिए दूरदराज के महाविद्यालयों में दाखिला नहीं लेना पड़ेगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग को दो माह बाद शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र से कक्षाओं का संचालन करना चाहिए।

महाविद्यालय में नए कोर्सों के संचालन की फाइल सीएम कार्यालय से उच्च शिक्षा सचिव कार्यालय पहुंच गई है। कक्षाओं के संचालन को लेकर अभी तक कोई भी निर्देश जारी नहीं हुए हैं। निर्देश जारी होने के बाद आगामी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. प्रमोद पटियाल, प्राचार्य हमीरपुर महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें