फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज से दिल्ली, एम्स बिलासपुर के लिए शुरू होंगे नए बस रूट : सुरेश

Tue, 24 Dec 2024 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को सर्किट हाउस हमीरपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने भोरंज विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार और बस अड्डों के निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

विधायक सुरेश कुमार ने एचआरटीसी के नए संभावित लंबे और लोकल बस रूटों, बस्सी के सम्मू ताल में निर्माणाधीन बस अड्डे के कार्य और जाहू के बस अड्डे में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर निगम के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र से चंडीगढ़, दिल्ली, एम्स बिलासपुर और कई अन्य महत्वपूर्ण शहरों के लिए एचआरटीसी की बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। साथ ही लोकल रूटों पर भी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। इन नए रूटों को चिह्नित कर बस सेवाएं आरंभ की जाएंगी।
बैठक में एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने विधायक को भोरंज क्षेत्र में चिह्नित नए रूटों और बस अड्डों की स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें