फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर अस्पताल में बनेगा नया ब्लॉक, डीपीआर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य
विज्ञापन

ब्लॉक में 100 बिस्तरों की मिलेगी सुविधा, मंजूरी का इंतजार
ब्लाॅक निर्माण कार्य पर 26 करोड़ का बजट होगा खर्च
भवन निर्माण कार्य के लिए लोनिवि ने डीपीआर की तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में मरीजों को आगामी समय में अब नए ब्लॉक की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में 100 बिस्तरों की सुविधा मिलेगी। भवन निर्माण कार्य पर 26 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। छह माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने अस्पताल के पुराने भवन को गिराकर नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन बजट जारी न हो पाने के कारण निर्माण कार्य प्रक्रिया अधर में रुकी हुई थी। अब बजट जारी होने के बाद भवन निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे मरीजों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए ब्लॉक की सुविधा मिलेगी। भवन निर्माण कार्य को लेकर लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वर्तमान में बड़सर अस्पताल में प्रतिदिन 300 के करीब ओपीडी है। अस्पताल में पूरे बड़सर उपमंडल के लोग स्वास्थ्य जांच और बीमारियों का इलाज करवाने आते हैं लेकिन यहां स्थित बहुमंजिला भवन में 50 बिस्तरों की ही सुविधा है। वहीं, भवन के तंग होने से तीमारदारों और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में अब 100 बिस्तर हो जाने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। पुराने भवन में भी ओपीडी सुचारू चलेगी और नए भवन में ब्लॉक आधुनिक सुविधाओं से युक्त वार्डों की व्यवस्था होगा। इस बारे में लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशाषी अभियंता राजिंद्र जुबलानी ने कहा कि भवन निर्माण कार्य की डीपीआर बनकर तैयार है और इसे आगे अप्रूवल के लिए भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें