दियोटसिद्ध में बाबा बालक नाथ मॉडल स्कूल में शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर हवन से पूर्व धार्मिक प्
- फोटो : 1
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालकनाथ न्यास की ओर से संचालित बाबा बालक नाथ मॉडल स्कूल चकमोह में शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, स्टाफ और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर दिल्ली के व्यापारी सुधीर चड्ढा और उनकी पत्नी कोमल चड्ढा ने विद्यार्थियों को बैग, कॉपियां और अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट की। वे लंबे समय से विभिन्न स्कूलों में बच्चों को शैक्षणिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मसूरी भ्रमण, नकद पुरस्कार और अन्य सुविधाएं देने की घोषणा भी की। इस मौके पर स्कूल स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे। संवाद