फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नेरी के छात्र तकनीकी प्रशिक्षण के लिए बैंकांक और थाईलैंड रवाना

विज्ञापन
उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में विद्यार्थियों को हरी झंडी देखकर रवाना करते कॉलेज डीन? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के चतुर्थ वर्ष के 16 विद्यार्थी मंगलवार को तकनीकी अग्रिम प्रशिक्षण के लिए एशियन प्रौद्योगिकी संस्थान बैंकांक और थाईलैंड के लिए रवाना हुए। डीन डॉ. सोमदेव शर्मा ने एयरपोर्ट के लिए विद्यार्थियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. सोमदेव ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संस्थान विकास कार्यक्रम (आईडीपी) के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से वित्त पोषित है। ज्ञान, विज्ञान व तकनीक अनुभव के समावेश से ही व्यावहारिक शिक्षा का सही स्वरूप बनता है। इसके लिए तकनीकी शिक्षण संस्थान अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी तकनीक एवं नवाचार विदेशों से सीख कर आएंगे और अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार सुधार करेंगे। 21वीं सदी तकनीक, कुशलता और नवाचार की रहेगी। युवा पीढ़ी को तकनीकी कुशलता को अपनी जीवनशैली में व्यावहारिक रूप में लाना आवश्यक है। विद्यार्थियों के इस समूह में विकास ठाकुर, अनुभव पठानिया, मुस्कान, रुचिका शर्मा, सपना शर्मा, मुगधा अवस्थी, अमीषा ठाकुर, रीत कौंडल, कैलाश, प्रिया, सहना खान, उज्वल सैनी, पल्लवी, रूपाल, किरण कुमारी और श्रेया शर्मा शामिल हैं। यह पहला अवसर है कि महाविद्यालय के छात्रों को प्रशिक्षण के लिए किसी विदेशी संस्थान में जाने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. नरेश ठाकुर, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. वंदना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें