फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पड़ोसी ने जलाई आग, पुलिस में कर दी धुएं की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सर्दी में घर के आंगन में सेंकने के लिए जलाई आग का धुआं पड़ोसी के घर पहुंचने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। धुआं पड़ोसी के घर पहुंचने पर मालिक ने सीधे पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर अपने ही पड़ोसी के खिलाफ शिकायत कर दी। हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के निपटारे के लिए पुलिस भी जुट गई। शिकायतकर्ता ने हेल्पलाइन पर बाकायदा पड़ोसी का मोबाइल नंबर तक उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र में शुक्रवार को रोचक मामला सामने आया। यहां गांव के एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी के खिलाफ उसके घर से धुआं आने पर ही शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पड़ोसी ने अपने घर के आंगन में आग जलाई है और उसका धुआं उनके घर की ओर आ रहा है। इससे घर की दीवारें काली हो रही हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। बहस के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस की 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर दी। पुलिस ने तत्काल शिकायत की तस्दीक की और फोन पर पूरी जानकारी जुटाई। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि वह पड़ोसी का मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाएगा, जिससे दोनों पक्षों से बात कर सच्चाई सामने लाई जा सके।
पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर अब लोग छोटे-छोटे मनमुटावों पर भी शिकायत करवा रहे हैं। पिछले कुछ दिन के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो हेल्पलाइन नंबर पर खाने की तकरार पर पति और सास के खिलाफ भी ताने मारने को लेकर विवाहिताओं ने शिकायतें दर्ज करवाई। एक महिला ने धूप से बच्चे को हटाने की बात पर सास की ओर से तू बड़ी डाॅक्टर है, की बात पर ही शिकायत दी थी। मनमुटावों के चलते इस तरह की शिकायतों से पुलिस भी परेशान हो रही है। हालांकि, हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर भी लोग हेल्पलाइन पर शिकायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें