फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रंगस से नेरी वाया जोलसप्पड़ मार्ग पर सरकारी बस की दरकार, लोग परेशान

Mon, 15 Dec 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत रंगस से नेरी वाया जोलसप्पड़ संपर्क मार्ग पर सरकारी बस की दरकार है। संपर्क मार्ग पर एक भी सरकारी बस नहीं चल पाई है। इस रूट पर केवल एक निजी बस की सुविधा है।
इस कारण लोगों सहित विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क का निर्माण करीब 40 वर्ष पूर्व किया गया था। ठाकुर जगदेव चंद शोध संस्थान नेरी में स्थित है। बाहरी राज्यों पंजाब, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों से भी शोधार्थी वाया नादौन-रंगस होकर ही नेरी के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

यही नहीं औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय भी नेरी में स्थित है। इसमे स्नातक, स्नात्तकोत्तर व कई विषयों में छात्र पीएचडी तक की पढ़ाई करने वाले भी अधिकतर रंगस से नेरी वाया जोलसप्पड़ सड़क को प्राथमिकता देते हैं। इस रूट से नेरी की दूरी मात्र चार किलोमीटर है, जबकि वाया अमरोह चौक नेरी की दूरी रंगस से आठ से दस किलोमीटर बनती है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों में विचित्र सिंह, विजय कुमार शास्त्री, शिवेश राणा व शिवाली आदि ने प्रदेश सरकार से इस सड़क पर कम से कम दो सरकारी बसें चलाने की मांग की है। हालांकि इस सड़क को चौड़ा किया जा रहा है।
सड़क पर करीब 10 करोड़ का बजट खर्च हो रहा है। यह सारे प्रयास तभी सार्थक होंगे, जब इस सड़क पर सरकारी बस की भी लोगों को सुविधा मिलना शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें