फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जूडो में एनसीओई हमीरपुर के खिलाड़ियों ने जीते 17 स्वर्ण पदक

Wed, 07 Oct 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्कूल जिला स्तरीय अंडर-14 और अंडर-19 जूडो प्रतियोगिताओं में एनसीओई (नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) हमीरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-14 जूडो प्रतियोगिता कांगू स्कूल में हुई, जिसमें एनसीओई के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता। स्वर्ण पदक विजेताओं में पुलकित, अभिनव, नक्श, आहिल शर्मा, आशुतोष शर्मा और आराध्या शामिल हैं।
अरपिता, कार्तिक ठाकुर और अर्जु ने रजत, जबकि अयान ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 लड़कों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता सुजानपुर में हुई। इसमें एनसीओई हमीरपुर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

सूर्यांश, दीपांशु, सूरज और अर्णव पठानिया ने स्वर्ण पदक जीते और राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। अंडर-19 लड़कियों की प्रतियोगिता जीएसएसएस अमरोह में हुई, जिसमें एनसीओई की खिलाड़ियों ने सभी छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
एनसीओई हमीरपुर की वरिष्ठ जूडो कोच एवं केंद्र प्रभारी ओलंपियन दिव्या तिवारी शर्मा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। हमीरपुर जूडो एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र सिंह पटियाल ने भी पदक विजेताओं और चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें