फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन महाविद्यालय में एनसीसी इकाई शुरू

विज्ञापन
नादौन कॉलेज में एनसीसी की यूनिट शुरू होने पर झंडा फहराते अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एनसीसी ग्रुप कमांडर शिमला ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर, सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार को राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी का झंडा देकर शुरुआत की गई।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य पर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर ने सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन को एनसीसी इकाई की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और बच्चों को एनसीसी से सेना और समाज के लिए बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एचपी फोर वन कंपनी एनसीसी हमीरपुर के कमांडिंग ऑफिसर अकाश सिंघा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार ने महाविद्यालय को एनसीसी इकाई प्रदान करने के लिए ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को बेहतरीन सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने की अपील की। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय नादौन के एनसीसी ऑफिसर सन्नी कुमार, गुलशन सैनी, दीपक कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर के एनसीसी ऑफिसर रिपन परमार भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर एनसीसी और ऑफिसर कमांडिंग कर्नल अकाश सिंघा ने नादौन कॉलेज और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन में एनसीसी द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें