बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महारल के एनसीसी कैडेट विशाल ठाकुर का चयन थल सेना प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। विशाल ठाकुर सोलन जिला के महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी कुमारहट्टी सुल्तानपुर में 28 जून तक आयोजित होने वाले शिविर में प्रशिक्षण लेंगे। विशाल ने 15 मई तक आयोजित शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर यह स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि एनसीसी कैडेट विशाल ठाकुर का चयन थल सेना प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। इसके लिए विशाल ठाकुर, अभिभावक, स्कूल स्टाफ व थल सेना के समस्त अधिकारी बधाई के पात्र है। विशाल ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रशिक्षण अधिकारी कॉल एसएस रावत, जेसीओ शशि पाल व कश्मीर सिंह, ट्रेनिंग स्टॉफ राज कुमार, विनोद कुमार एवं एएनओ अजय कुमार को दिया है।