फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनसीसी कैडेट्स ने सीखी आग से बचाव की तकनीक

Wed, 11 Jun 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन एनसीसी कैडेट्स ने आग से बचाव की तकनीक के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं, जूनियर डिवीजन के लड़कों के लिए सुबह छह बजे ड्रिल टेस्ट भी हुआ। डीएसटी (डायनेमिक स्किल टेस्ट) की ओर से सर्वश्रेष्ठ कैडेट के चयन और संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए कैडेट्स के चयन के लिए जांच की गई। एसोसिएटेड एनसीसी अधिकारियों और स्थायी प्रशिक्षकों द्वारा कैडेट्स के लिए प्रदूषण और उसके नियंत्रण, स्केल और ग्रिड सिस्टम, कैडेट्स द्वारा सार्वजनिक भाषण, खुद की स्थिति का पता लगाना और वे प्वाइंट का पता लगाना जैसे विभिन्न विषयों पर नियमित कक्षाएं संचालित की गईं। सिंदूर थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें कैडेट कोमल भाटिया, प्रणील चौधरी और रीतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें