फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: होली मेले से पहले तैयार होगा नौहली पुल, जाम से मिलेगी राहत

Thu, 05 Nov 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
उपमंडल सुजानपुर के तहत नौहली में निर्माणाधीन पुल। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। सुजानपुर के प्रसिद्ध होली मेले में इस बार नौहली पुल पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हमीरपुर-सुजानपुर मार्ग पर निर्माणाधीन नौहली पुल को मार्च 2027 में प्रस्तावित होली मेले से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने दावा किया है कि पुल का निर्माण निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। करीब 79 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस पुल का लगभग 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
19.75 मीटर स्पैन लंबाई और 4.25 मीटर चौड़ाई वाले इस पुल के तैयार होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

मौजूदा संकरे पुल के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। सुजानपुर के प्रसिद्ध होली मेले के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
मेले में हजारों पर्यटकों और स्थानीय लोगों के पहुंचने से वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। नए नौहली पुल के निर्माण से इस मार्ग पर यातायात के लिए दो पुल उपलब्ध होंगे।
इससे वाहनों का दबाव दोनों पुलों के बीच बंटेगा और जाम की समस्या कम होने के साथ आवाजाही अधिक सुचारु एवं सुरक्षित होने की उम्मीद है।
स्थानीय लोग लंबे समय से इस पुल के निर्माण की मांग महसूस कर रहे थे। अब निर्माण कार्य करीब 70 फीसदी पूरा होने से लोगों को इसके जल्द तैयार होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोट
नौहली पुल का निर्माण जल्द पूर्ण होगा। विभाग इसके लिए प्रयास कर रहा है। -राजेश कपिला, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, सुजानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें