फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में होंगे राष्ट्रीय सांख्यिकी सर्वे

Tue, 04 Aug 2026 04:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) का उप क्षेत्रीय कार्यालय शीघ्र ही हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिले में विभिन्न महत्वपूर्ण सांख्यिकीय सर्वेक्षण शुरू करेगा।
विज्ञापन

इन सर्वेक्षणों के माध्यम से रोजगार, परिवार की आय, प्रवासन, ऋण, निवेश और अन्य सामाजिक व आर्थिक पहलुओं से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे, जिनका उपयोग केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीति निर्माण में किया जाएगा।
सर्वे के लिए हमीरपुर जिले के दुगनेहड़ा, सुनवीं राजपूतां और पट्टा, ऊना जिले के चलौल बेहड़, चांदपुर, मुबारकपुर, धर्मपुर, कोटला खास और जरोला, जबकि बिलासपुर जिले के अमरपुर, संदौली और बोहड़ गांवों में चुना गया है।
विज्ञापन

एनएसओ के उप क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर के सहायक निदेशक रूपेश जालवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर समय-समय पर किए जाने वाले ये सर्वेक्षण देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
वैज्ञानिक प्रतिदर्श (सैंपल) पद्धति के आधार पर चयनित परिवारों और प्रतिष्ठानों से निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से सूचनाएं एकत्र की जाएंगी।
सर्वेक्षण के दौरान आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, राष्ट्रीय परिवार आय सर्वेक्षण, प्रवासन सर्वेक्षण, ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण, स्थिति आकलन सर्वेक्षण, अनिगमित क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का वार्षिक सर्वेक्षण सहित अन्य निर्धारित विषयों पर जानकारी एकत्रित की जाएगी।
इन आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं की प्रभावशीलता का आकलन करने के साथ नई नीतियां तैयार करती है।
सर्वेक्षण कार्य के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अधिकृत कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, सर्वे प्रगणक और सर्वे पर्यवेक्षक तीनों जिलों के चयनित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का दौरा करेंगे। सर्वे दल केवल वैज्ञानिक तरीके से चयनित परिवारों और प्रतिष्ठानों से ही जानकारी प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें