फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम : चार बच्चों का करवाया निशुल्क उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविरों में बच्चों में निकली थीं बीमारियां
विज्ञापन


शिक्षा खंड बिझड़ी और गलोड़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे थे पीड़ित विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला हमीरपुर में जन्म से लेकर 18 साल तक के बच्चों की जांच और इलाज मुफ्त में किया जाता है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण चौधरी ने कहा कि योजना के तहत नवजात शिशुओं की जांच (0-6 हफ्ते ), 6 हफ्ते से लेकर 6 वर्ष तक आंगनबाड़ी केंद्रों और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों और आशा कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाता है। जिले में इस कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम की ओर से स्कूलों में स्वास्थ्य जांच कर रही है। जांच के दौरान शिक्षा खंड बिझड़ी में तीन और शिक्षा खंड गलोड़ में एक बच्चे को जांच के दौरान बीमारियों के लक्षण पाए गए। बड़सर के टीबरा गांव निवासी बच्चे की एक आंख का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। वहीं, फगोटी गांव निवासी दूसरे बच्चे का शिमला में दिल के छेद का सफलतापूर्वक ऑपरेशन, तीसरे बच्चे गलोड़ निवासी का भी दिल के छेद का शिमला में ऑपरेशन किया गया। इसके अतिरिक्त दख्योड़ा में जांच के बाद हमीरपुर अस्पताल में एक बच्चे के भंग तालु का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। उन्होंने कहा कि इन सभी बच्चों का इलाज सरकारी अस्पताल में सफलतापूर्वक और निशुल्क किया गया है। यदि किसी बच्चे को जन्म के समय से कोई दोष है तो जिला हमीरपुर में खंड स्तर पर और जिला स्तर पर जिला अस्पताल में संपर्क करें और मुफ्त सेवाएं प्राप्त करें ताकि बच्चों का समय पर इलाज हो पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें