फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 63 स्वास्थ्य केंद्रों में दस्तक देगी राष्ट्रीय आयुष मिशन की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ राष्ट्रीय आयुष मिशन की टीम जिले के 63 स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेगी। स्वास्थ्य केंद्रों में कार्य को धरातल पर परखने के लिए टीम की ओर से यह निरीक्षण किया जा रहा है ताकि लोगों को सही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। टीम 15 जनवरी को हमीरपुर पहुंचेगी। इस दौरान टीम उपमंडल भोरंज के 16 आयुर्वेद केंद्रों को आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटरों में योग, शुगर, हीमोग्लोबिन, टायफाइड व मलेरिया आदि विभिन्न सुविधाओं को जांचा जाएगा। 63 आयुष स्वास्थ्य केंद्रों की जांच करने के बाद टीम जांच रिपोर्ट को आयुष मंत्रालय को सौंपेगी। आयुष विभाग ने आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों के दायरे में आते गांवों में मरीजों का डाटा एकत्रित करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को अधिकृत किया गया है और उन्हें पूर्व में ही प्रशिक्षण देकर मिशन की सभी बारीकियों से जागरूक कर दिया है। इस बारे में आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र लदरौर के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि अब मरीजों को आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों में ही शुगर, बीपी, प्रैगनेंसी, एचवी इत्यादि तमाम तरह के टेस्ट की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कार्य को धरातल पर परखने के लिए केंद्रीय आयुष मिशन की टीम 16 जनवरी को भोरंज पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें