रंगस (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दंगड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नशा निवारण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी रवि कांत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए स्वास्थ्य शिक्षक रामप्रसाद ने छात्रों को नशे से दूर रहने की सलाह दी तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवाया। प्रधानाचार्य अतुल शर्मा की अध्यक्षता में नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नारा लेखन प्रतियोगिता में कोमल राणा जबकि भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यशाला के अंत में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग की तरफ से आए हुए स्कूल बैग 25 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि की ओर से बांटे गए। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहा।