फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यांजलि पोर्टल पर अपलोड होंगे स्वयंसेवियों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के स्कूल प्रमुखों को विद्यांजलि पोर्टल पर ऑनलाइन स्वयंसेवियों का डाटा अपलोड करना होगा ताकि पोर्टल पर विभाग को स्वयंसेवियों की सही जानकारी मिल सके। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को स्कूलों में योगदान दे रहे स्वयंसेवियों की सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, वर्तमान में जिलाभर के 745 स्कूलों में 200 से अधिक स्वयंसेवी पंजीकृत हैं। जो स्कूलों में विभिन्न कार्यों में सहायता प्रदान कर रहे हैं। स्कूलों में सौ फीसदी स्वयंसेवियों की उपलब्धता बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को अन्य स्वयंसेवियों को जोड़ने के लिए कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पूर्व में विद्यांजलि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया था। इसमें सभी जिलों के 100-100 स्कूलों को चयनित किया गया था। इसके बाद पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने पर विद्यांजलि प्रोजेक्ट प्रदेश भर के सभी स्कूलों में सुचारू रूप से चलाया गया है, ताकि सभी स्कूलों में एक सामान विकास कार्य हो सकें। प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों में पहला शिक्षण कला और शिल्प, योग, खेल, संस्कृति, स्थानीय भाषाओं को पढ़ाना, व्यावसायिक कौशल, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग, नशीली दवाओं के खतरे पर माता-पिता और छात्र परामर्श, अन्य सामाजिक मुद्दे, स्कूल के कार्यक्रमों और शिविरों आदि में सहयोग करना है। दूसरा स्वयंसेवी संपत्ति, सामग्री, उपकरण का योगदान, बुनियादी विद्युत अवसंरचना, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और खेल के लिए उपकरण, कक्षा की जरूरतें और रखरखाव की मरम्मत आदि दान देकर भी अपना योगदान दे सकते हैं।
इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल ने कहा कि विद्यांजलि पोर्टल के तहत जिले के 745 स्कूल प्रमुखों को स्वयंसेवियों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने, अन्य स्वयंसेवियों को भी स्कूलों के साथ जोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि सभी स्कूलों में एक सामान विकास कार्य करवाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें