राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहाल में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। (स्रोत : संस्थान)
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल में बुधवार को किशोर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर खंड टौणी देवी से स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया, हेल्थ वेलनेस सेंटर सेर स्वाहल से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सोनिया तथा आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक किरण कौंडल तथा आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता निशा, शकुंतला मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बच्चों का वजन तथा लंबाई और उनके खून की जांच की गई।
खून की जांच में तीन किशोरियों का 8 ग्राम से कम तथा 2 का 10 ग्राम से कम, बाकी सभी का 10 ग्राम से ऊपर पाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 110 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान बच्चों को क्षय रोग के लक्षण और इसके बचाव के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें नैतिक शर्मा प्रथम स्थान, अनु कुमारी द्वितीय स्थान, लता कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनु प्रथम स्थान, लता द्वितीय स्थान तथा कनवीर तृतीय स्थान पर रहे।