फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने कम दिया वेतन, शिकायत लेकर उपायुक्त के पास पहुंचे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में पूरा वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात की। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर वेतन कम देने का आरोप लगाया है। उपायुक्त ने शिकायत मिलने के बाद इसे कार्रवाई के लिए नगर परिषद हमीरपुर को प्रेषित कर दिया है। नप ने इस संबंध में छानबीन की है। गौरतलब है कि नप हमीरपुर के 11 वार्डों में सफाई का जिम्मा ठेकेदारों के पास है। ठेकेदारों ने सफाई कर्मचारी रखे हैं, लेकिन कई वार्डों में अकसर समय पर वेतन न मिलने के कारण पूर्व में भी कर्मचारी हड़ताल पर जा चुके हैं। इससे पूर्व दगनेड़ी ट्रीटमेंट प्लांट पर तैनात कर्मचारी भी वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर थे। अब वार्ड 10 में तैनात दो कर्मचारी भी तीन दिन से काम पर नहीं गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें वेतन समय पर नहीं मिल रहा है और दस आठ हजार रुपये मासिक वेतन की जगह साढ़े पांच हजार रुपये वेतन मिल रहा है। इसके चलते उन्हें गुजारा करना मुश्किल हो गया है। इन कर्मचारियों ने इसकी शिकायत उपायुक्त से भी की। नप हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी केएल ठाकुर ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय से इस संबंध में कार्रवाई के आदेश मिले हैं। ठेकेदार का कहना है कि वेतन कर्मचारियों के खाते में डाल दिया गया है। कर्मचारियों का इपीएफ कटता है, जिससे राशि कटौती हुई है। वहीं नप अध्यक्ष सुलोचना देवी ने कहा कि इस बारे में ठेकेदार से पूछताछ होगी। ठेकेदार पर कम वेतन देने के आरोप हैं। इनका ईपीएफ कटता है। जिससे वेतन में कटौती हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें