हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिले में पंचायतों के चार वार्डों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जबकि पूर्व में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए 6 ग्राम पंचायतों के 6 वार्डों श्रेणी से बाहर कर दिया है। उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। ग्राम पंचायत डुग्घा के वार्ड नंबर 2 गांव डुग्घा खुर्द में सिम्मर सिंह का घर, ग्राम पंचायत नाडसीं के वार्ड नंबर 1 गांव ककडिय़ार में देशराज और रमेश चंद के घर, ग्राम पंचायत दरीं के वार्ड नंबर 3 गांव डमूई में राम आसरा का घर और ग्राम पंचायत गवारडू के वार्ड नंबर 3 गांव लोहाखर में मीना कुमारी, देवेंद्र सिंह तथा रणवीर सिंह के घर कंटेनमेंट जोन घोषित बनाया गया है।