फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा ने हिमाचल को दिया 650 करोड़ का तोहफा : राणा

Sat, 01 Nov 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आईजीएमसी शिमला सहित हिमाचल के कई स्वास्थ्य संस्थानों को स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद के लिए 650 करोड़ रुपये का तोहफा दिया है।
विज्ञापन

साथ ही हमीरपुर में एक कैंसर सस्थान खोलने की भी घोषणा की, इस पर 300 करोड़ का खर्च आएगा। इस सौगात के लिए वह केंद्रीय मंत्री भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आभारी हैं। मीडिया को दिए बयान में राणा ने कहा कि पिछले दिनों भी नड्डा ने हमीरपुर को शिशु मातृ हॉस्पिटल अपग्रेडशन की सौगात दी थी और अब एक बार फिर हमीरपुर की जनता को सौगात मिली है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ ज़ब प्रदेश कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार पर झूठे प्रश्न लगाती आई है, लेकिन आज फिर एक बार साबित हो गया है कि भाजपा की केंद्र सरकार हिमाचल पर पूरी मेहरबान है। देश में आज भी 90 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्य केंद्र की सहायता द्वारा चल रहे है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर, टांडा, शिमला, नेरचौक मेडिकल कॉलेज को एक-एक टेस्ला एमआरआई मशीनें देने की घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें