नादौनवासी अजय सोंधी के अध्यक्षता में सीएम से मिलते हुए।(स्रोत:संवाद)
नादौन (हमीरपुर)। शहर की समस्याओं को लेकर नादौनवासियों का प्रतिनिधिमंडल अजय कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बगलामुखी मंदिर में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में सुक्खू को अवगत करवाया।
उन्होंने शहर में 24 घंटे पानी की व्यवस्था उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से स्वीकृत धनराशि के लिए शहरवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि नादौन में चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करके जनता को समर्पित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि पर्यटन विभाग की ओर से मां ज्वाला के अनन्य भक्त ध्यानु भगत की नादौन शहर में स्थित समाधि का भी जीर्णोद्धार करवाया जाए। उनके साथ एचआरटीसी के निदेशक मोंटी संधू, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक राजेंद्र बबलू, कांगड़ा बैंक के निदेशक मोती जोशी, नवीन पुरी, राजेश शर्मा, हरीश कपूर, संदीप कुमार, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।