फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क हादसे में सेना के जवान अखिल राणा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर एनआईटी के समीप सड़क दुर्घटना में सेना के जवान की मौत हो गई। सेना का जवान बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इस दौरान एनआईटी हमीरपुर के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। शरीर पर गहरी चोटें लगने के चलते उसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज हमीरपुर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


युवक की मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। 29 वर्षीय युवक अखिल निवासी गांव पनयाला डाकघर ख्याह देर रात बुधवार शाम के समय अपनी बहन को छोड़ने के लिए गया हुआ था। बहन को छोड़कर युवक वापस घर आ रहा था कि एनआईटी के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह सड़क पर गिर गया। हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जवान का सैन्य सम्मान के साथ शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। युवक अपने पीछे पत्नी व छोटी बच्ची सहित माता-पिता छोड़ गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। हादसे से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें