फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपमंडल गलोड़ को नादौन डिवीजन में शिफ्ट करन पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर की चार पंचायतों मक्कड़, करेर, कुल्हेड़ा, कलौहण के लोगों ने गलोड़ बिजली सब डिवीजन को नादौन डिवीजन में मिलाने के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। लोगों का कहना है कि सरकार का यह निर्णय बेतुका है।
विज्ञापन

क्योंकि इन चार पंचायतों के लोगों को अब बिजली संबंधित शिकायतों और कामों के लिए 35 से 40 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा।
मक्कड़ पंचायत के पूर्व प्रधान पवन धीमान, करेर पंचायत के पूर्व प्रधान सुखराम शर्मा, कुल्हेड़ा पंचायत उपप्रधान इंदरजीत सिंह, कलौहण पंचायत प्रधान सतपाल शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य शशि शर्मा, बीडीसी राकेश कुमार आदि ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र की इन चार पंचायतों को दूसरे विधानसभा क्षेत्र के डिवीजन में शिफ्ट करने का सरकार का निर्णय गलत है और अगर जल्द ही इस निर्णय को बदला नहीं गया तो वे आंदोलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार अगर गलोड़ सब डिवीजन को नादौन शिफ्ट करना ही चाहती है तो करे, लेकिन बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को इससे अलग रखे। इन चार पंचायतों को बड़सर बिजली डिवीजन से जोड़ा जाए। ताकि यहां की लगभग 8 हजार लोगों की आबादी को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। इस संदर्भ मे मक्कड़ पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व पंचायत प्रधान पवन धीमान की अगुवाई में बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा से मिला और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मांगपत्र भेजकर तुरंत इस अधिसूचना को रद्द करने की मांग की है। वहीं, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का कहना है कि मामला हाल ही में ध्यान में लाया गया है। सरकार का निर्णय सरासर गलत है। सरकार को प्रस्ताव भेजकर बड़सर विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायतों को बड़सर डिवीजन में शामिल करने की मांग रखी जाएगी। वहीं, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर का कहना है कि क्षेत्र के लोग उनसे समस्या को लेकर मिले थे और चारों पंचायतों से प्रस्ताव मंगवाया गया है। शीघ्र ही प्रस्ताव सहित मुख्यमंत्री से मिलेंगे और सलौणी सेक्शन के तहत आने वाली पंचायतों को बड़सर डिवीजन से जोड़ने की मांग रखेंगे। अतिशीघ्र इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें