फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख के पहरे में बाल स्कूल नादौन

Tue, 26 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
लाला जगरनाथ स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल नादौन अब तीसरी आंख के पहरे में रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से स्कूल परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे स्कूल के अंदर होने वाली हर गतिविधि का रिकार्ड रखा जा सकेगा।
विज्ञापन


स्कूल का हर कोना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। स्कूली छात्रों की गतिविधियों के अलावा स्कूल में बाहर से आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा सकेगी। स्कूल प्रधानाचार्य अनिल तक्खी ने बताया कि अभिभावक लंबे समय से स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग कर रहे थे।

इसके मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि स्कूल में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों पर करीब 40 हजार रुपये खर्च आया है। अध्यापकों ने आपसी सहयोग से इस राशि को वहन किया है। उन्होंने इस कार्य के लिए अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें