फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धर्मशाला के बाद नादौन का क्रिकेट मैदान सबसे बेहतर स्टेडियम

Sun, 02 Nov 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट मैदान नादौन में पहुंचे खिलाड़ी। स्रोत : स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट अब अपनी पहचान छोड़ने लगा है। शनिवार से शुरू हुए रणजी ट्राॅफी के दौरान कॉमेंटेटरी करने के लिए नादौन पहुंचे किशोर कुमार और मनोज कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

किशोर कुमार ने कहा कि धर्मशाला के बाद नादौन में स्थित क्रिकेट स्टेडियम बहुत ही बेहतरीन स्टेडियम है। व्यास नदी ने स्टेडियम को और चार चांद लगाने का काम किया है। इसकी आउटफील्ड और विकेट की घास गेंदबाजों और बल्लेबाजों को काफी हेल्प कर सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मैच में बल्लेबाज अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा सकते हैं।
मैच शुरू होने से पहले क्रिकेट स्टेडियम का पूरा दृश्य दिखाया गया। मौसम के अनुसार यह स्टेडियम बहुत ही उम्दा है। बिलासपुर, धर्मशाला सहित पुणे क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो वहां पर कई बार देखा गया कि ज्यादा धुंध होने के कारण मैच समय पर शुरू नहीं हो पाता है। यह दिक्कत सर्दियों में अकसर आती है, लेकिन नादौन का अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम सभी तरह के मौसम में खेलने के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन

बॉक्स

बॉलिंग और बैटिंग के लिए बेहतर पिच : संजय ठाकुर

पिच क्यूरेटर बीसीसीआई संजय ठाकुर ने बताया कि इस सीजन का यह पहला मैच अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में आरंभ हुआ है। यह बॉलिंग और बैटिंग के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि आउटर फील्ड और बैटिंग पिच को तैयार करने के लिए 10 से 15 दिन का समय लगता है, जिसमें आउटफील्ड की घास और बैटिंग-बॉलिंग पिच की घास का विशेष ध्यान रखा जाता है, यह पिच बैटिंग और बॉलिंग के लिए बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें