फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन कॉलेज को मिली रिसर्च के साथ स्नातक डिग्री करवाने की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग ने राजकीय महाविद्यालय नादौन को चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के तहत ऑनर्स और ऑनर्स विद रिसर्च पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति प्रदान की है। प्रो. रविकांत गर्ग ने कहा कि कॉलेज को चार वर्ष की ऑनर्स और रिसर्च के साथ स्नातक डिग्री करवाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस स्वीकृति से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को चार वर्षीय स्नातक एवं चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। नादौन कॉलेज 11 विषयों में चार वर्ष की डिग्री कार्यक्रम शुरू करेगा। इसमें गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, भूगोल आदि शामिल हैं। इसके साथ इन विषयों में इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम भी विद्यार्थी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें