फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले में 78 बच्चे ले रहे क्लबफुट का उपचार

विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में विश्व क्लबफुट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में वीरवार को विश्व क्लबफुट दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने की। कार्यक्रम में हड्डी रोग विभाग के एचओडी डॉ. संजय ठाकुर और डॉ. अमित विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान क्लबफुट से प्रभावित परिवारों के साथ संवाद किया गया ताकि बच्चों में इस स्थिति की समय पर पहचान और शीघ्र उपचार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। एचओडी डॉ. संजय ठाकुर ने कहा कि क्लबफुट एक जन्मजात स्थिति है, जिसमें बच्चे के पैर जन्म के समय अंदर की ओर मुड़े होते हैं। यह लगभग हर 800 नवजात शिशुओं में से एक शिशु को प्रभावित करता है। समय पर उपचार मिलने पर क्लबफुट वाले बच्चे सामान्य और सक्रिय जीवन जी सकते हैं। जिले में 78 बच्चे वर्तमान में क्लबफुट का उपचार ले रहे हैं। अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलीमिनेटिंग क्लबफुट के कार्यक्रम समन्वयक छेरिड़ नेगी के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें