फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन शहर को चौबीस घंटे मिलेगा पानी, 2025 में बनकर तैयार होगा फाइव स्टार होटल

विज्ञापन
बलडूहक में जनसभा के दौरान सीएम सुक्खू को हार पहनाते स्थानीय कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता (संवाद)
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को जिला हमीरपुर की नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए चार विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने नादौन शहर के लिए चौबीस घंटे पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 44.66 करोड़ की लागत से बनने वाली परियोजना का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के निर्माण कार्य इस वर्ष गर्मियों से पहले पूरा कर लिया जाएगा, जिससे नगर पंचायत नादौन के सभी सात वार्डों के निवासियों को चौबीस घंटे पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में अत्याधुनिक यूवी फिल्टर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम सुक्खू ने 43.06 करोड़ की लागत से नादौन में बनने वाले हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के फाइव स्टार होटल का शिलान्यास भी किया। इसे जुलाई 2025 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह होटल पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने गगाल में 6.54 करोड़ की लागत से बनने वाले जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह तथा जलाड़ी में 14.02 करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडल कॅरियर एवं स्किल सेंटर की आधारशिला भी रखी। स्किल सेंटर जून, 2025 तक बनकर तैयार कर लिया जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सेरा विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।



ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक संजय रत्न, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, राज्य कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, उपायुक्त हेमराज बैरवा, हि.प्र. कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन










आगामी बजट में किसानों के लिए लाएंगे नई योजना : सीएम
हमीरपुर। सीएम सुक्खू ने बलडूहक में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही जन समस्याओं का निपटारा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बलडूहक से चौड़ू वाया बताल सड़क और क्षेत्र के सभी संपर्क मार्गों को इस वर्ष गर्मियों से पहले दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गांव के अंतिम व्यक्ति तक सड़क पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए आगामी बजट में प्राकृतिक खेती पर आधारित निश्चित आय प्रदान करने वाली योजना लाई जाएगी तथा अधिकारियों को इस योजना का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा, नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





अचानक स्कूल समारोह में पहुंच सीएम ने बच्चों के साथ खिंचवाई सेल्फी
नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूंपल के वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में अचानक पहुंचे। नादौन से बलडूहक जाते हुए मुख्यमंत्री भूंपल में अचानक रुके और स्कूल के वार्षिक दिवस पर पहुंच कर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को नववर्ष और लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और उनसे अच्छा इंसान बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छा इंसान बनकर समाज की सेवा करनी चाहिए।




सीएम को सौंपा एक लाख 31 हजार का चेक

नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के नादौन दौरे के दौरान बुधवार को मिनी सचिवालय में सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता रामस्वरूप शर्मा तथा उनके पुत्र मनीष शर्मा ने मुख्यमंत्री से भेंट की। कोटला चिलियां के पूर्व प्रधान सुखदेव शर्मा ने बताया कि इस दौरान रामस्वरूप शर्मा तथा मनीष शर्मा ने आपदा राहत कोष के लिए 1 लाख तथा अनाथ बच्चों के लिए चलाए जा रहे सुख आश्रय योजना के लिए 31 हज़ार रुपये भेंट किए। मुख्यमंत्री ने रामस्वरूप शर्मा का इस भेंट के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें