फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 41 पूर्व सैनिकों ने शिक्षक की नौकरी के लिए दिया साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सैनिक कल्याण निदेशालय में बुधवार को पूर्व सैनिकों की शिक्षा विभाग में भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के 41 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। बुधवार को टीजीटी आर्ट्स के 20 पदों के लिए साक्षात्कार हुए। जिसमें 39 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। वहीं, टीजीटी नॉन मेडिकल के 38 पदों के लिए भी साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिनमें महज दो पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। टीजीटी मेडिकल के 46 पदों के लिए भी साक्षात्कार रखे गए थे। लेकिन मेडिकल के पदों में किसी भी पूर्व सैनिक ने भाग नहीं लिया। सैनिक कल्याण विभाग के उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी रणवीर कुमार ने कहा कि साक्षात्कार में प्रदेश भर के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें