फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शंभु में 21 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत गांव शंभु में एक 21 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान ममता देवी पत्नी अश्वनी कुमार गांव शंभू डाकघर तरक्वाड़ी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई। विवाहिता ने अपने घर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों को जब घटना का पता चला तो वे महिला को भोरंज अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का चार माह का बेटा भी है। महिला की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुई थी। वहीं, महिला का पति तरक्वाड़ी में ही दुकान पर काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें