फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घर से दबोचा हत्या का आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Tue, 27 Oct 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। फस्टे पंचायत के ट्यालू गांव में प्रवासी मिस्त्री दिग्विजय उर्फ गांगुली की हत्या के मामले में भागे आरोपी संतोष सहनी को पुलिस ने बिहार के मधुबनी जिले के सहनी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है, जबकि मामले में स्थानीय आरोपी सुरजीत निवासी फस्टे न्यायिक हिरासत में है।
गौरतलब है कि 13 अक्तूबर की रात ट्यालू गांव में तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में प्रवासी मिस्त्री दिग्विजय की हत्या कर दी गई थी। वारदात की रात दिग्विजय अपने साथ काम करने वाले दो सहायक मजदूरों सुरजीत और संतोष के साथ बैठा था। इस दौरान तीनों ने शराब का सेवन किया था।
विज्ञापन

इसके बाद पैसों के हिसाब को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों मजदूरों ने फावड़े से वार कर दिग्विजय की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।उवारदात का खुलासा अगले दिन बुधवार शाम को हुआ था।
रामलीला देखने जा रहे कुछ लोगों ने सुनसान स्थान पर बने कच्चे मकान के बरामदे में दिग्विजय का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल फावड़ा बरामद किया था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे।
पुलिस ने उसी दिन सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि संतोष की तलाश जारी थी। अब दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे वारदात के संबंध में छानबीन कर रही है।
कोट
प्रवासी मिस्त्री की हत्या के मामले में फरार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में छानबीन के लिए आरोपी को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।मामले की गहनता से जांच की जा रही है। –बलबीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें